Homeक्राइमMarital Dispute Suicide : पत्नी से विवाद और कानूनी लड़ाई के तनाव...

Marital Dispute Suicide : पत्नी से विवाद और कानूनी लड़ाई के तनाव में टूटा 35 वर्षीय युवक, जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट में छलका दर्द

Marital Dispute Suicide : नवी मुंबई के न्यू पनवेल में एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक कलह, कोर्ट केस और पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर बिहार के मोतिहारी के रहने वाले 35 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है। वहीं, परिवार में चीख-पुकार मच गई है।

Marital Dispute Suicide : अकेलेपन और तनाव में उठाया खौफनाक कदम

मृतक की पहचान सौरभ मिश्रा के रूप में हुई है, जो बिहार के मोतिहारी जिला के सेमरा थाना क्षेत्र के छपरा बहास के रहवासी थे और उनकी शादी साल 2022 में राजधानी पटना के जगदेवपथ में हुई थी। उनकी एक ढाई साल की बच्ची भी है। वे न्यू पनवेल के सेक्टर-7 स्थित कॉसमॉस को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में अपने पिता राजू मिश्रा और माता के साथ रहते थे और एक निजी कंपनी में कार्यरत थे।

Marital Dispute Suicide
Marital Dispute Suicide (PIC – SAURABH MISHRA)

पुलिस के मुताबिक ये घटना 2 फरवरी की है, जब सौरभ मिश्रा घर में अकेले थे, जबकि उनके माता-पिता अपने पैतृक गांव गए हुए थे। इसी दौरान मानसिक तनाव से टूट चुके सौरभ ने जहरीला कीटनाशक पदार्थ खा लिया। अगली सुबह जब माता-पिता वापस घर लौटे तो उन्होंने बेटे को अचेत पाया, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें पनवेल उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद माता-पिता पूरी तरह से टूट चुके हैं।

ये भी पढ़ें : Encounter in Patna : पटना में फिर एनकाउंटर, पूर्व डीजीपी के दामाद से रंगदारी मांगने वाले कुख्यात को पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली

Marital Dispute Suicide
Marital Dispute Suicide (FILE)

महज तीन महीने में टूट गया रिश्ता

परिजनों की माने तो सौरभ मिश्रा की शादी वर्ष 2022 में बड़े ही धूमधाम से हुई थी लेकिन महज कुछ महीनों में ही इस हंसते-खेलते परिवार को ग्रहण लग गया। सौरभ मिश्रा के वैवाहिक जीवन में गंभीर तनाव आ गया। बात-बात में बढ़ते विवाद ने रिश्ते को इस कदर तोड़ दिया कि मामला अदालत तक पहुंच गया। इसके बाद से सौरभ लगातार मानसिक तौर पर परेशान रहने लगे थे। पिता राजू मिश्रा के मुताबिक उनके बेटे को ससुराल पक्ष द्वारा लगातार परेशान किया जाता था। पत्नी द्वारा भी लगातार प्रताड़ित किया जाता था, जिससे त्रस्त होकर सौरभ ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया।

सुसाइड नोट में छलका दर्द

फिलहाल इस दर्दनाक हादसे की जांच कर रही पुलिस को मौका-ए-वारदात से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। इस सुसाइड नोट में सौरभ ने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि वे कोर्ट केस में खुद को निर्दोष मानते हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने डिप्रेशन में आकर यह कदम उठाने की बात कही है।

पुलिस की तफ्तीश जारी

फिलहाल खांडेश्वर पुलिस स्टेशन में मामले की आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक उनकी शादी महज कुछ महीने ही चली थी, जिसके बाद दोनों अलग हो गए थे। सुसाइड नोट और जब्त किए गए जहरीले पदार्थ को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments