Loco Pilot averts train accident : बिहार में एकबार फिर बड़ा रेल हादसा लोको पायलट की सूझबूझ से टल गया है। दरअसल, सकरी-फारबिसगंज रेलखंड पर तमुरिया स्टेशन के पास पैसेंजर ट्रेन को हादसे का शिकार बनाने की साजिश थी, तभी बीच ट्रैक पर ही लोहे का एक बड़ा टुकड़ा रख दिया गया था लेकिन ऐन वक्त पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर हजारों यात्रियों की जान बचा ली।
Loco Pilot averts train accident : हादसे की साजिश नाकाम
जानकारी के मुताबिक दरभंगा-फारबिसगंज डेमू (DEMU) स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित वक्त पर अपने गंतव्य की तरफ जा रही थी, तभी लोको पायलट की नजर दूर से ही ट्रैक पर रखे एक लोहे के टुकड़े पर गई और फटाफट इमरजेंसी ब्रेक लगाकर थोड़ी दूर पहले ही ट्रेन को रोक लिया।

ये भी पढ़ें : 18 Dead in Bus Accident : नदी में गिरी बस, 18 यात्रियों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार
रेल प्रशासन में मचा हड़कंप
इमरजेंसी ब्रेक लगने की वजह से यात्रियों में भी हड़कंप मच गया। हालांकि, इस दौरान कोई भी हताहत नहीं हुआ। वहीं, इसकी जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन में भी हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गये हैं। आसपास के ग्रामीणों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

