Homeक्राइमNaxali sajish nakam : बिहार में नक्सलियों की साजिश नाकाम, भारी मात्रा...

Naxali sajish nakam : बिहार में नक्सलियों की साजिश नाकाम, भारी मात्रा में तबाही का सामान बरामद, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी

Naxali sajish nakam : बिहार में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़े पैमाने पर तबाही का सामान बरामद किया गया है। नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से भारी मात्रा विस्फोटक लगाया गया था लेकिन मुस्तैद सुरक्षा बलों ने स्टील कंटेनर में रखा शक्तिशाली आईईडी, पाइप बम बरामद किया है और नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया है।

Naxali sajish nakam
Naxali sajish nakam

Naxali sajish nakam : नक्सलियों की साजिश नाकाम

गया जी के लुटुआ थाना क्षेत्र के सोनडाहा के जंगली क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान चला और भारी मात्रा में तबाही का सामान बरामद किया है। सीआरपीएफ की 47वीं बटालियन द्वारा की गई कार्रवाई में सोनडाहा के चिह्नित जगह से स्टील कंटेनर में रखा ढाई किग्रा का शक्तिशाली IEED, तीन पाइप बम, जिंदा कारतूस, बैट्री तार, गैस लाइटर, नक्सली वर्दी, दवाइयां, कंबल और कई अन्य सामान बरामद किए गये हैं।

ये भी पढ़ें : Loco Pilot averts train accident : बिहार में रेल हादसे की साजिश नाकाम, टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बची हजारों यात्रियों की जान

Naxali sajish nakam
Naxali sajish nakam

फिलहाल भारी मात्रा में बरामद किए गये विस्फोटक को बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया। गौरतलब है कि गया जी के नक्सल प्रभावित इलाकों में भी दो दिन पहले डुमरिया के लडुईया पहाड़ से विस्फोटक बनाने का जखीरा सुरक्षा बलों द्वारा बरामद किया गया था लिहाजा जवान पूरी तरह से अलर्ट हैं।

Naxali sajish nakam
Naxali sajish nakam

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments