Homeबिहार3 Dead in road accident : बिहार में भीषण सड़क हादसा, तीन...

3 Dead in road accident : बिहार में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, 7 बुरी तरह जख्मी, यूपी के बलिया से धनबाद लौट रहे थे सभी

3 Dead in road accident : बिहार में एकबार फिर बेलगाम रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में बेकाबू स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं, 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी है।

3 Dead in road accident : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा

ये हादसा औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्थित देव मोड़ के पास हुई है। बताया जा रहा है कि यूपी के बलिया में रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर एक परिवार धनबाद लौट रहा था, तभी ये हादसा हुआ। ये घटना NH-19 पर देव मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ है।

ये भी पढ़ें : JDU MLA extortion case : जेडीयू विधायक से रंगदारी की मांग, नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

3 Dead in road accident
3 Dead in road accident

धनबाद लौट रहे थे सभी

जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो में कुल 10 लोग सवार थे, जो धनबाद लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो के ड्राइवर को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

3 Dead in road accident
3 Dead in road accident

दो मृतकों की हुई शिनाख्त

वहीं, इस हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। इनमें एक तेज नारायण गुप्ता और विकास कुमार चौहान की पहचान हो गई है जबकि तीसरे मृतक की शिनाख्त होनी बाकी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments