HomeबिहारBihar Weather today : पटना से किशनगंज तक बिगड़ेगा मौसम का मिजाज,...

Bihar Weather today : पटना से किशनगंज तक बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ होगी मूसलाधार बरसात, वज्रपात का भी अलर्ट

Bihar Weather today : बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एकतरफ दिन में जहां तीखी धूप का सामना करना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ रात में हल्की ठंडक भी महसूस हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने पटना से लेकर पूर्णिया तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट भी जारी कर दिया है।

Bihar Weather today : पटना से किशनगंज तक बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के 24 जिलों में बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने तारीख की भी घोषणा कर दी है। वेदर डिपार्टमेंट के मुताबिक 15 मार्च से बिहार का मौसम बिगड़ सकता है। इसके साथ ही कई जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। यह सिलसिला 17 मार्च तक जारी रहेगा।

Bihar Weather today
Bihar Weather today

इन इलाकों के लिए भी अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर समेत उत्तर बिहार के अधिकांश हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। गरज के साथ ठनका गिरने को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। किसानों को खेतों में जाने की मनाही है। आगामी 16 मार्च को बिहार के सभी 38 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट है।

ये भी पढ़ें : Weather alert : बिहार में आंधी-पानी और वज्रपात का खतरा, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Weather today
Bihar Weather today

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस दिन पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अपने चरम पर होगा। पूरे सूबे में मूसलाधार बारिश के साथ 50 किमी प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यह ‘आसमानी आफत’ न केवल तापमान को 2 से 4 डिग्री तक नीचे गिरा देगी बल्कि इस दौरान बिजली आपूर्ति और जनजीवन भी अस्त-व्यस्त रहेगा।

Bihar Weather today
Bihar Weather today

इस दिन तक खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बिहारवासियों को चेताते हुए कहा है कि आगामी 19 मार्च तक बिहार का मौसम खराब रहेगा। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में आंधी और पानी का दौर लगातार जारी रहेगा। विशेषकर उत्तर-पूर्वी बिहार के जिलों जैसे किशनगंज और कटिहार में आंधी की रफ्तार काफी तेज रहने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments