Jharkhand LPG Crisis : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्य में एलपीजी गैस की किल्लत का मुद्दा जोर-शोर से उठा। संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सदन में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हालात का असर अब झारखंड में भी दिखने लगा है।
Jharkhand LPG Crisis : झारखण्ड विधानसभा में उठा LPG किल्लत का मुद्दा
विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से गैस आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे राज्य में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई में दिक्कतें आने लगी हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से निर्देश मिला है कि जरूरत के अनुसार कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति 80 प्रतिशत से घटकर सिर्फ 20 प्रतिशत तक होगी।

होटल और उद्योग पर पड़ा असर
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि झारखंड में जहां 2273.11 मीट्रिक टन कॉमर्शियल गैस की जरूरत है, वहां सिर्फ 454.4 मीट्रिक टन गैस उपलब्ध हो रही। इससे राज्य के उद्योगों और होटलों पर असर पड़ेगा। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि सरकार इस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और केंद्र सरकार के साथ लगातार संपर्क में है।

