Homeराष्ट्रीयBaghpat Road Accident : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 6 की मौत,...

Baghpat Road Accident : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 6 की मौत, 22 से अधिक जख्मी, इलाके में मचा कोहराम

Baghpat Road Accident : बेलगाम रफ्तार का कहर एकबार फिर देखने को मिला है। भीषण सड़क हादसे में 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई है, जिसके बाद मौके पर कोहराम मच गया है। आसपास के इलाके में चीख-पुकार मची है।

6 की मौत, 22 से अधिक जख्मी

ये दर्दनाक सड़क हादसा उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हुआ है, जहां श्रद्धालुओं से भरी पिकअप डिवाइडर से टकरा कर पलट गई है। इस हादसे में 22 से अधिक लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।

Baghpat Road Accident
Baghpat Road Accident

राजस्थान से लौट रहे थे सभी

बताया जा रहा है कि ये सभी श्रद्धालु राजस्थान के बांगर से बंदायू लौट रहे थे। फिलहाल घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें : बिहार परिवहन विभाग में फेरबदल, 19 अपर जिला परिवहन पदाधिकारियों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

Baghpat Road Accident
Baghpat Road Accident
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments