Anant singh ka Bayan : ‘क्या औकात है उनकी….?’, JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह की दो टूक, कहा : ‘खत्म हो चुके हैं नीतीश कुमार’, बताया अपना फ्यूचर प्लान

SHARE:

Anant singh ka bada Bayan

Anant singh ka Bayan : जनता दल यूनाइडेट से निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा के विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह ने पहली मर्तबा इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है और दो टूक अंदाज में कहा है कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू अब खत्म हो गई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब वे किसी पार्टी में नहीं जाएंगे बल्कि खुद की पार्टी बनाएंगे।

“क्या औकात है उनकी…?”

रविवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए अनंत सिंह ने दावा किया कि आने वाले वक्त में जेडीयू मात्र 10 सीटों पर सिमट जाएगी। इसके साथ ही उन्हें पार्टी से बाहर किए जाने की जानकारी उन्हें न्यूज़ से मिली। उन्होंने चुनौती भरे अंदाज में कहा कि उनकी औकात क्या है, जिन्होंने मुझे पार्टी से निकाला है। ये आने वाले चुनाव में पता चल जाएगा।

Anant singh ka bayan

वहीं, जेडीयू से बाहर किए जाने के पीछे आखिरकार किसकी भूमिका है, इस सवाल पर ‘छोटे सरकार’ ने कहा कि पार्टी में जिन्हें मालिक बनाया गया है, उन्हीं लोगों ने उन्हें निकाला होगा। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है। साथ ही पार्टी की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरीके से पार्टी में काम हो रहा है, उससे पार्टी बची नहीं है।

ये भी पढ़ें :  ‘बहुतो बार बुखार आया है और छूटा है…नहीं है कोई डर’, अनंत सिंह का जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार पर पलटवार

Anant singh ka Bayan
Anant singh ka Bayan

“नहीं है मुझे कोई पछतावा”

अनंत सिंह ने दो टूक कहा कि मुझे कोई पछतावा नहीं है। जनता ही भगवान है और उन्होंने जो भी फैसला लिया है, वही सही फैसला है। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। मुझे नहीं पता कि इस कार्रवाई का आदेश किसने दिया। शायद जिन लोगों ने पार्टी पर कब्जा कर लिया है, वे ही इसके ज़िम्मेदार हैं। मैं अपनी खुद की पार्टी को मजबूत करूंगा। मेरा मानना है कि JD(U) का कोई भविष्य नहीं है। यह बात चुनावों के दौरान पूरी तरह साफ हो जाएगी।

Anant singh ka Bayan
Anant singh ka Bayan

नीतीश कुमार और जेडीयू पर तल्ख टिप्पणी Anant singh ka Bayan

अनंत सिंह ने जेडीयू और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार खत्म हो चुके हैं और पार्टी बर्बाद हो गई है। उन्होंने आने वाले चुनाव में जदयू के प्रदर्शन को लेकर भी बड़ा दावा किया और कहा कि चुनाव में पार्टी की स्थिति सामने आ जाएगी।

और पढ़ें