Anant Singh News : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और जेडीयू नेता नीरज कुमार के बीच का सियासी विवाद लगातार गहराता जा रहा है। अनंत सिंह को जनता दल यूनाइटेड से बाहर किए जाने के बाद पार्टी में दो धड़ों में बंटती दिख रही है। एक धड़ा अनंत सिंह पर कार्रवाई को जायज ठहरा रहा है तो दूसरा धड़ा जेडीयू नेतृत्व पर तीखे निशाने साध रहा है।
अनंत पर कार्रवाई…दो धड़ों में बनी पार्टी
अनंत सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अब जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने अनुशासनहीनता के खिलाफ की गई कार्रवाई को जायज ठहराया है और कहा है कि पार्टी ने उचित फैसला लिया है। उन्होंने अनंत सिंह की तुलना शिशुपाल से करते हुए कहा कि जब तक उनकी 100 गलती पूरी नहीं हुई, तब तक हमने भी माफी किया लेकिन अब नहीं। उन्होंने पराकाष्ठा की सीमा को भी पार कर दिया है।
Anant Singh News
पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि ‘उनकी 100 गलती पूरी हुई, ठीक उसी तरह से कार्रवाई की गई, जिस तरह से श्री कृष्ण ने शिशुपाल का किया था’। अब इनकी विधायकी भी खत्म करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को लिखा गया है।

“जेडीयू में कॉकरोच की हो गई है एंट्री”
वहीं, अनंत सिंह के समर्थकों ने जेडीयू द्वारा की गई इस कार्रवाई पर तीखी टिप्पणी की है। जेडीयू के पूर्व MLC ने अनंत सिंह का समर्थन करते हुए कहा है कि जेडीयू में ‘कॉकरोच’ घुस गए हैं, वो जनता दल यूनाइटेड को खत्म करने पर तुले हुए हैं। जो भी नीतीश और निशांत का समर्थन कर रहा है, पार्टी में उसको दरकिनार किया जा रहा है ताकि वह जेडीयू की गद्दी दखल कर लें।






