Senegal Boat Accident : समंदर में नाव पलटने से 39 लोगों की दर्दनाक मौत, कई अब भी लापता, मचा हड़कंप

SHARE:

Senegal Boat Accident

Senegal Boat Accident : बड़ी खबर सामने आ रही है कि समंदर में नाव पलटने से कम से कम 39 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे के बाद अब भी कई लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। वहीं, इस घटना के बाद सिर्फ एक शख्स को जिंदा बचाया जा सका है। इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया है।

समंदर में मौत का सफर

दरअसल, ये दर्दनाक हादसा स्पेन के कैनरी आइलैंड्स जा रही प्रवासियों की एक नाव सेनेगल के पास समंदर में पलटने से हुई है। इस घटना में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक ये नाव राजधानी डकार और सेंट-लुईस के बीच डूबी है। नाव में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी सही संख्या अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

वहीं, प्रवासियों की मदद करने वाले ग्रुप ‘बोजा फी’ के संस्थापक सालिउ डिउफ ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया है कि अब तक जितने भी शव मिले हैं, वे सभी सेनेगल के नागरिकों के ही हैं। हालांकि, यात्रियों की पहचान अबतक नहीं हो सकी है और वे किस देश के रहवासी हैं, इसका भी पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें : एक ही फैमिली के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, घर में 4 शव तो रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया का शव, मचा हड़कंप

Senegal Boat Accident
Senegal Boat Accident

सेनेगल के राष्ट्रपति ने जताया दुख

इस दर्दनाक हादसे पर सेनेगल के राष्ट्रपति बासिरू डियोमाये फेय ने दुख जताया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे वे ऐसे खतरनाक समुद्री रास्तों पर जाकर अपनी जान जोखिम में न डालें। उन्होंने वादा करते हुए कहा है कि अवैध तरीके से लोगों को पार कराने वाले नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी।

Senegal Boat Accident
Senegal Boat Accident

Senegal Boat Accident : आखिर क्यों सेनेगल छोड़ रहे लोग?

बड़ा सवाल ये है कि आखिरकार क्यों लोग इतनी भारी तादाद में सेनेगल छोड़ रहे हैं? बताया जा रहा है कि इसके कई कारण हैं। IOM यानी अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन की माने तो पहला कारण देश में रोजगार की कमी, दूसरा कारण फैमिली की जिम्मेदारियों का प्रेशर और तीसरा प्रमुख कारण पहले से मौजूद माइग्रेशन नेटवर्क। यहां के युवाओं को ये लगता है कि यूरोप जाने के बाद उन्हें अच्छी जॉब मिलेगी और अधिक से अधिक कमाई कर सकेंगे लिहाजा वे खतरा मोल लेकर जानलेवा सफर कर रहे हैं।

और पढ़ें