Assam Train Accident Today : बुधवार की सुबह-सवेरे बड़ा रेल हादसा हुआ है। इस हादसे में 6 डिब्बे बेपटरी हो गये हैं। वहीं, यात्रियों में हड़कंप मच गया है और चीख-पुकार मच गई। ये हादसा असम डिगारु स्टेशन के पास हुआ है।
यात्रियों में मची चीख-पुकार
दरअसल, कोलकाता से सैरांग जा रही 13125 कोआ-सैरांग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। फिलहाल इस हादसे के बाद इस रुट से गुजरने वाली ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है।

Assam Train Accident Today : 6 डिब्बे हुए बेपटरी
रेलवे के मुताबिक कोलकाता से सैरांग जाने वाली ट्रेन कोआ सैरांग एक्सप्रेस (13125) डिगारु स्टेशन के पास ही बेपटरी हो गई। डिरेलमेंट में ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे (NFR) के मुताबिक घटना की सूचना मिलती ही मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच चुके हैं और फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

सुबह-सवेरे हुई घटना
NFR के CPRO कपिंजल किशोर शर्मा के मुताबिक ये घटना सुबह 6 बजकर 54 मिनट पर हुई है। फिलहाल किसी कैजुअल्टी की सूचना नहीं है। रेलवे के मुताबिक ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी को चोट नहीं आई है।





