Bihar Jharkhand Rain Alert : मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो 11 से 16 नवंबर के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम बिगड़ने वाला है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश और बिजली कड़कने की चेतावनी भी जारी की गई है। बिहार-झारखण्ड के लिए मौसम विभाग ने चेताया है।
मौसम विभाग का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। महीने भर से भी कम वक्त में ऐसा चौथी बार होने वाला है, जब यहां कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है लिहाजा अधिक बारिश होने की संभावना है।
Bihar Jharkhand Rain Alert : बंगाल की खाड़ी से आफत की आहट
मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक इसकी गति पर पैनी नजर रखे हुए हैं क्योंकि ऐसी रिपोर्ट हैं कि यह चक्रवात अर्णब’ और ‘मुरासु’ के बाद लगातार तीसरे चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। मौसम विभाग ने बिहार-झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 12 नवंबर तक हल्की बारिश की बात कही है।

11 नवंबर को पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान जताया है। बिहार, केरल और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

बिहार के 5 जिलों में आज बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक आज बिहार के 5 जिलों में बारिश होने की संभावना है। वेदर डिपार्टमेंट के मुताबिक दक्षिण-पूर्व बिहार के जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में आज हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वहीं, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण और सीवान में सुबह के वक्त वातावरण में धुंध रहने की संभावना है।





