HomeबिहारBIHAR : खैनी खाने वाले गुरुजी की अब खैर नहीं!, जांच में...

BIHAR : खैनी खाने वाले गुरुजी की अब खैर नहीं!, जांच में खैनी या चुनौटी मिलने पर होंगे सस्पेंड

PATNA : बिहार में अब श’राबबं’दी के बाद खैनी पर भी जल्द ही प्रतिबं’ध लग सकता है। सूत्रों की माने तो शिक्षा विभाग खैनी पर रोक की शुरुआत करने जा रहा है। अब स्कूलों में गुरुजी यानी मास्टर साहब को खैनी खाना महंगा पड़ सकता है।

खैनी खाने वाले गुरुजी की खैर नहीं!

मिल रही जानकारी के मुताबिक खैनी खाने वाले गुरुजी यानी टीचर्स की जांच होगी और पास से खैनी या खैनी की डिबिया यानी चुनौटी मिलने पर निलंबित भी किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक शराबबंदी के बाद तंबाकू बंदी अभियान की शुरुआत जल्‍द ही की जा सकती है। इसकी तैयारी जोर-शोर से जारी है।

जल्द जारी होगा निर्देश

शिक्षा विभाग जल्‍द ही इस बाबत सभी जिलों के कलेक्‍टर, एसपी और डीईओ को निर्देश जारी करने वाला है। सूत्रों की मानें तो शिक्षा विभाग जल्द ही इसको लेकर अभियान शुरू करने जा रहा है। इसका प्रारंभ सरकारी स्कूलों से किया जाएगा। स्कूल के शिक्षक अब क्लास रूम या स्कूल कैम्पस में खैनी नहीं खा सकेंगे।

कभी भी ली जा सकेगी तलाशी

इसके लिए शिक्षकों की कभी भी तलाशी ली जा सकती है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस की भी मदद ली जाएगी और औचक निरीक्षण और जांच के साथ ही शिक्षा विभाग जागरूकता अभियान भी चलाएगा ताकि शिक्षकों के साथ-साथ बच्चों को भी इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी जा सके।

खैनी के साथ पकड़े जाने पर शिक्षकों के खिलाफ तत्‍काल निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में खैनी का सेवन करनेवाले और जेब में चुनौटी रखने वाले गुरुजी को अब सावधान होना होगा। अन्‍य विभागों की तरफ से भी जल्द ही शहर के चौक-चौराहों पर तंबाकू से होनेवाले नुकसान को लेकर सभी जिलों में अभियान चलाए जाएंगे। फिलहाल शराबबंदी कानून में सरकार ने संशोधन कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments