Homeक्राइमBIHAR : ASI के अपहृत बेटे का खेत में मिला शव, इलाके...

BIHAR : ASI के अपहृत बेटे का खेत में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप, 45 लाख की मांगी गई थी फिरौती

BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा के रहने वाले ASI के अपहृत बेटे का शव गेंहूं के खेत से बरामद किया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मृतक रोहित की मां और भाई ने शव की शिनाख्त की।

ASI के अपहृत बेटे का मिला शव

बताया जा रहा है कि फसल काटने गये मजदूरों ने शव को देखा तो हंगामा मच गया। विदित है कि दो दिन पहले ही युवक को किडनैप किया गया था और 45 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। अपहृत युवक की मां ने थाने में जाकर आवेदन देकर मामले की शिकायत की थी।

अपहृत युवक ने ही किडनैप होने की जानकारी बहन के मोबाइल पर ऑडियो मैसेज भेजकर दिया था। मैसेज में कहा गया था कि मेरा अपहरण हो गया है। मुझे ये लोग जमुई लेकर आ गये हैं।

गांव में भोज खाने गया था रोहित

जानकारी के मुताबिक वह सोमवार की रात गांव के एक कार्यक्रम में भोज खाने गया था और फिर लौटा नहीं। काफी देर होने के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन नहीं मिला। अपहृत युवक रोहित इंटर का स्टूडेंट था। युवक के पिता केदार कुंवर सीतामढ़ी में ASI हैं।

इधर, इस पूरे मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने गांव के दो युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि किडनैप करने के बाद अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की रकम झारखण्ड पहुंचाने के लिए कहा था। फिलहाल शव बरामदगी के बाद पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments