Homeराष्ट्रीयदुल्हन की तरह सजा तेलंगाना का चेरलापल्ली जेल, कैदियों के लिए खास...

दुल्हन की तरह सजा तेलंगाना का चेरलापल्ली जेल, कैदियों के लिए खास दिन

हैदराबाद : आजादी का अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर देशभर में उत्साह का माहौल है। तेलंगाना स्थित सेंट्रल प्रिजन चेरलापल्ली के कै’दियों ने भी इस दिवस को भव्य तरीके से आयोजित किया है। इस मौके पर जे’ल परिसर में ही हजारों की संख्या में रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में बिखेरे गए, जो खुली हवा में विचरण करते हुए आजादी का प्रतीक बने। चेरलापल्ली जे’ल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर कापरा, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज नामपल्ली और कुशाइगुड़ा एसीपी भी मौजूद रहे।

दुल्हन की तरह सजा जे’ल

जे’ल सुपरिटेंडेंट संतोष राय के दिशा-निर्देशन में कैदियों ने जे’ल को दुल्हन की तरह सजाया है। हर कोने को तिरंगे से पाट दिया गया है। साथ ही रौशनी से नहाई जे’ल की चारदीवारी आजादी के भव्य उत्सव का प्रतीक बनी है। चेरलापल्ली जे’ल के कै’दियों के सहयोग और खुद जे’ल सुपरिटेंडेंट संतोष राय के व्यक्तिगत प्रयास से ऐसा माहौल बनाया गया ताकि कै]दियों को चारदीवारी के भीतर भी स्वच्छंदता का अहसास हो सके। इसके अलावा रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किये जाने हैं। खेल कूद के साथ स्वादिष्ट भोजन और मिठाइयां भी परोसे जाएंगे।

समाज की मुख्यधारा से अलग-थलग पड़े कैटदियों को इस खास मौके पर राष्ट्रीय आयोजन से जोड़ने का ये महती प्रयास है, जिसकी सभी सराहना कर रहे हैं। कैटदियों के लिए बेहतर मानवीय आधारभूत सुविधाओं की वकालत तो की जाती है। वहीं इसे चरितार्थ करने में चेरलापल्ली जे’ल के सुपरिटेंडेंट संतोष राय और सभी कर्मचारियों ने एड़ी-चोटी का पसीना एक कर दिया। जे’ल के भीतर आपसी सामंजस्य और भ्रातृभाव का माहौल बनाते हुए आदर्श व्यवस्था की गई है।

जेल सुपरिंटेंडेंट का सकारात्मक संदेश

इस मौके पर जे’ल सुपरिंटेंडेंट संतोष राय ने बताया कि उनकी कोशिश है कि स’जा काटने के बाद बंदी जब समाज में जाएं। तो जे’ल की दुखद यादों की बजाय सामाजिक सौहार्द्र और प्रेम का संदेश लेकर निकलें। इस तरह का आयोजन उनकी मनोदशा बदलने में कारगर साबित हो सकती है। भारत 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा। इस दिन आम लोग जहां स्वच्छंदता से हंसी खुशी एक-दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, कै’दियों के लिए ये खास मौका होगा, जब वे कुछ पल के लिए बं’दी जीवन में भी उल्लास का अहसास कर पाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments