Homeबिहारनीतीश कैबिनेट का विस्तार, 31 मंत्रियों ने ली शपथ, देखिए पूरी लिस्ट

नीतीश कैबिनेट का विस्तार, 31 मंत्रियों ने ली शपथ, देखिए पूरी लिस्ट

PATNA : बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो गया है। बिहार कैबिनेट के विस्तार के दौरान कुल 31 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। इनमें मुख्य तौर पर विजय चौधरी, तेजप्रताप यादव और अशोक चौधरी भी शामिल रहे। इस बार कैबिनेट विस्तार में जातीय समीकरण का खासा ख्याल रखा गया है। इनमें आरजेडी से 3 मुस्लिमों को मंत्री बनाया गया है। क्षेत्रीय संतुलन का ख्याल रखा गया है।

नीतीश कैबिनेट का विस्तार

बिहार राजभवन में आज राज्यपाल फागू चौहान ने 31 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी है। इनमें जेडीयू के 11, आरजेडी के 16, कांग्रेस के 2 और HAM के 1 मंत्री, 1 निर्दलीय ने शपथ ली है। इनमें विजय चौधरी, तेजप्रताप यादव, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, सुरेंद्र यादव, लेसी सिंह, रामानन्द यादव, मदन सहनी (JDU), कुमार सर्वजीत (राजद), ललित यादव (राजद), संतोष मांझी (HAM) और संजय झा (JDU) ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है।

JDU कोटे के मंत्री 

·       विजय चौधरी – सरायरंजन – भूमिहार

·      विजेंद्र यादव – सुपौल – यादव

·      अशोक चौधरी – MLC – पासी

·      श्रवण कुमार – नालंदा – कुर्मी

·      संजय झा – MLC – ब्राह्मण

·   लेसी सिंह – धमदाहा – राजपूत

·      जमा खान – चैनपुर – मुस्लिम

·     जयंत राज- अमरपुर – कुशवाहा

·      सुनील कुमार – भोरे

·      मदन सहनी – बहादुरपुर – मछुआरा

·      शीला मंडल –  फुलपरास – धानुक

·       सुमित कुमार सिंह – चकाई- राजपूत(निर्दलीय)


RJD कोटे के मंत्री 

·      तेजस्वी यादव- राघोपुर – यादव

·      तेजप्रताप यादव – हसनपुर – यादव

·      आलोक मेहता- उजियारपुर- कुशवाहा

·      अनिता देवी – नोखा

·       कुमार सर्वजीत – बोधगया

·      समीर कुमार महासेठ – मधुबनी

·      मो. शाहनवाज – जोकीहाट- मुस्लिम

·      चंद्रशेखर – मधेपुरा – यादव

·      रामानंद यादव – फतुहा – यादव

·      सुरेंद्र यादव – बेलागंज – यादव

·      कार्तिक सिंह – MLC – भूमिहार

·      इसराइल मंसूरी – कांटी – मुस्लिम

·      शमीम अहमद – नरकटिया – मुस्लिम

·      सुरेंद्र राम – गरखा

·      सुधाकर सिंह – रामगढ़ – राजपूत

 कांग्रेस कोटे के मंत्री 

मुरारी गौतम – चेनारी – दलित

आफाक अहमद – कस्बा- मुस्लिम

 हम के मंत्री 

संतोष कुमार सुमन – MLC – मांझी  

इसके साथ ही शीला मंडल (जेडीयू), चंद्रशेखर (राजद), समीर महासेठ (राजद), सुमित सिंह (IND) और सुनील कुमार (जेडीयू), जितेंद्र राय, सुधाकर सिंह, जमां खान, अनीता देवी, जयंत राज, अनीता देवी और सुधाकर सिंह को भी मंत्री बनाया गया है। साथ ही मुरारी गौतम, कार्तिकेय कुमार, शाहनवाज़, सुरेंद्र राम, शमिम अहमद और इसराइल मंसूरी, सुमित कुमार भी मंत्री बने हैं।

गौरतलब है कि इस बार कैबिनेट विस्तार में जातीय समीकरण का खासा ख्याल रखा गया है। इनमें आरजेडी से 3 मुस्लिमों को मंत्री बनाया गया है। क्षेत्रीय संतुलन का ख्याल रखा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments