Homeझारखण्डझारखण्ड : CM हेमंत सोरेन के करीबी के घर मिला दो AK-47,...

झारखण्ड : CM हेमंत सोरेन के करीबी के घर मिला दो AK-47, मिले कई जिंदा का’रतूस

RANCHI : इस वक्त एक और बड़ी खबर झारखण्ड से आ रही है, जिसके बाद सूबे के सियासी गलियारे में ह’ड़कंप मच गया है। दरअसल, झारखंड के अ’वैध खनन घो’टाले में आरोपी प्रेम प्रकाश के घर ईडी की छा’पेमारी के दौरान दो AK-47 मिला है, जिसके बाद से सियासी गलियारे में स’नसनी फैल गई है। AK-47 के साथ 30 जिंदा का’रतूस भी बरामद किया गया है।

सियासी गलियारे में मचा ह’ड़कं’प

ईडी ने यह दोनों ह’थियार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ह’थियार बरामदगी की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी है। हालांकि अब ये पता करने की कोशिश की जा रही है कि व्यवसायी से बिचौलिया बने प्रेम प्रकाश के पास यह दोनों ह’थियार किस माध्यम से आया है। इससे पहले प्रेम प्रकाश के आवास से कंबोडिया के कछुए बरामद हुए थे।

विदित है कि प्रेम प्रकाश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का करीबी है। खनन घो’टाले में उसका नाम वरिष्ठ IAS पूजा सिंघल की गि’रफ्तारी के बाद सामने आया था। उसके बाद ही ईडी ने प्रेम प्रकाश के खिलाफ मु’कदमा दर्ज कर बुधवार को उसके हर संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

विदेशी नस्ल के मिले थे कछुए

प्रेम प्रकाश के रांची और बिहार स्थित कई ठिकानों पर मई में भी ईडी ने छापेमारी की थी। तब ईडी को प्रेम प्रकाश के रांची स्थित घर से दुर्लभ कंबोडिया का कछुआ भी मिला था। अधिकारियों ने इस कछुए को अपने कब्जे में लेने के बाद वन विभाग को सौंप दिया था। सियासी गलियारे में पीपी के नाम से मशहूर प्रेम प्रकाश का झारखण्ड के नेताओं से काफी करीबी रिश्ता रहा है।

फिलहाल प्रेम प्रकाश के घर से एके-47 की बरामदगी के बाद बीजेपी हमलावर हो गई है। बीजेपी नेताओं ने अब इस पूरे मामले की जांच NIA से भी कराने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments