SPORTS DESK : एशिया कप में सुपर – 4 के मुकाबले से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झ’टका लगा है। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर है कि पाकिस्तान के खिलाफ धांसू खेल का प्रदर्शन करने वाले रविंद्र जडेजा एशिया कप से बाहर हो गये हैं। बीसीसीआई के मुताबिक वे इंजर्ड हैं।
एशिया कप से जडेजा बाहर
एशिया कप के शेष मुकाबलों के लिए अब रविंद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है। इसकी जानकारी बीसीसीआई (BCCI) ने ट्विटर पर दी है। विदित है कि रविंद्र जडेजा जिस तरीके की फॉर्म में हैं, उसको देखकर तो यही लग रहा था कि टीम काफी खुश होगी लेकिन जडेजा के चोटिल होने से ना सिर्फ एशिया कप के लिए टीम को झटका लगा है बल्कि डेढ़ महीने बाद होने वाले T20 वर्ल्ड कप में भी कहीं ना कहीं उनकी जगह को लेकर संशय के बादल खड़े हो चुके हैं। रविवार को एशिया कप में टीम इंडिया का एकबार फिर पाकिस्तान से मुकाबला हो सकता है, इससे पहले जडेजा चोटिल हो गये हैं।

अगर रविंद्र जडेजा की चोट गंभीर हुई और T20 वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए तो रोहित शर्मा को दूसरे प्लान पर काम करना ही होगा। आपको बता दें कि पहले मैच में जिस तरीके की बल्लेबाजी रविंद्र जडेजा ने की थी, उससे टीम को पाकिस्तान को हराने में मदद मिली थी। जडेजा ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए 35 रन बनाए थे और जीत की नींव रखी थी।
