Homeज्योतिषशारदीय नवरात्रि : जानिए कब है महाष्टमी और महानवमी, नोट कर लें...

शारदीय नवरात्रि : जानिए कब है महाष्टमी और महानवमी, नोट कर लें तारीख

Shardiya Navratri 2022 : शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होंगे। नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस साल नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू हो रहा है और 5 अक्टूबर को विजय दशमी का त्योहार मनाया जाएगा।

महाष्टमी की तारीख कर लें नोट

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक नवरात्रि में मां दुर्गा धरती पर आती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। इस दौरान भक्त मां आदि शक्ति को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ और व्रत रखते हैं। नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है।

नवरात्रि के आठवें दिन को अष्टमी तिथि कहा जाता है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा का विधान है। हालांकि तिथि के घटने या बढ़ने के कारण अष्टमी तिथि आगे-पीछे हो जाती है। इस बार महाष्टमी व्रत 3 अक्टूबर को रखा जाएगा।

शारदीय नवरात्रि महानवमी की तारीख

नवरात्रि में नवमी व्रत 4 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि के 10वें दिन यानी 5 अक्टूबर को मां दुर्गा का विसर्जन किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक राक्षसों के राजा महिषासुर से मां दुर्गा ने नौ दिनों तक युद्ध किया था इसलिए ये पर्व नौ दिनों तक मनाया जाता है। नवरात्रि के अंतिम यानी नवमी को मां दुर्गा को बुराई पर जीत हासिल हुई थी इसलिए इसे महानवमी कहते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments