Homeखेलटीम इंडिया की हार पर मायूस दिखे महेन्द्र सिंह धोनी, ऐसे दूर...

टीम इंडिया की हार पर मायूस दिखे महेन्द्र सिंह धोनी, ऐसे दूर किया ग’म

RANCHI : ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया का अभियान अब थम गया है। एडिलेड में खेले गये सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया को 10 विकेट से मात दी है, जिसके बाद से ही हर भारतीय फैंस का दिल टूट गया है। इस हार से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी भी काफी मायूस हैं।

मायूस दिखे महेन्द्र सिंह धौनी

दरअसल, इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रांची के JSCA स्टेडियम के टेनिस कोर्ट में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले के दौरान काफी मायूस दिखे। फाइनल मुकाबले के दौरान धौनी और उनके जोड़ीदार सुमित बजाज ने पहला सेट 6-2 से जीता लेकिन बैड लाइट की वजह से दूसरा सेट नहीं खेला जा सका। अब मैच का बचा हुआ हिस्सा 14 नवंबर को खेला जाएगा।

टेनिस खेलते महेन्द्र सिंह धौनी

विदित है कि गुरुवार को फाइनल मुकाबला करीब घंटेभर की देरी से शुरु हुआ। पूरे मैच के दौरान धौनी सर्विसेज और स्मैश से हावी नजर आए। फाइनल मैच बीच में रुक जाने के बाद धौनी के जोड़ीदार सुमित बजाज थोड़े मायूस नजर आए। उन्होंने कहा कि आज माही सर का गेम लाजवाब रहा। उन्होंने कहा कि उनकी सर्विस और उनका स्मैश हमेशा ही शानदार होता हैं। मैच के बाद धोनी के विरोधी टीम के खिलाड़ियों ने भी महेन्द्र सिंह धौनी की जमकर तारीफ की। साथ ही उनकी फिटनेस की तारीफ में कसीदे गढे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments