Dhanbad Fire : कोयलांचल में मचा कोहराम, भीषण अगलगी में 14 लोगों की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

SHARE:

DHANBAD_ASHIRVAD TOWER ME AAG

Dhanbad Fire : झारखण्ड के धनबाद से बड़ी खबर आ रही है,जहां जोड़ा फाटक आशीर्वाद टावर में भीषण अगलगी (Dhanbad Fire) की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि इस अगलगी में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक आग तीसरे और चौथे तल्ले पर लगी है। वहीं, ये पूरा अपार्टमेंट 12 फ्लोर का है।

आशीर्वाद टावर में भीषण अगलगी

बताया जा रहा है कि धनबाद के आशीर्वाद टावर (Dhanbad Fire) में अभी भी तकरीबन 50 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लोगों को घटनास्थल (Dhanbad Fire) से निकालने की कोशिश लगातार जारी है। मौके पर 12 से अधिक एंबुलेंस के साथ-साथ 5 दमकल की गाड़ियां मौजूद है। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। अपार्टमेंट के सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Bihar : कुशवाहा के बाद अब नीतीश की आंखों में ख’टक रहे ये दिग्गज नेता!, सियासी दां’व से ये भी होंगे चित्त?

आशीर्वाद टावर में लगी आग

जानकारी के मुताबिक मृतकों की संख्या 14 हो गई है, जिनमें 7 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, घटना (Dhanbad Fire) की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हालांकि आग कैसे लगी, ये अबतक स्पष्ट नहीं हो सका है।

और पढ़ें