Homeराष्ट्रीयAmit Shah talk to Nitish : अमित शाह ने CM नीतीश कुमार...

Amit Shah talk to Nitish : अमित शाह ने CM नीतीश कुमार से फोन पर की बात, सियासी गलियारे में चर्चा, जानिए क्या हुई बात

Amit Shah talk to Nitish : सियासी गलियारे से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है कि गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Amit Shah talk to Nitish) से बात की है। बताया जा रहा है कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम नीतीश कुमार से फोन पर बात की है।

शाह ने नीतीश से की बात

अमित शाह और नीतीश कुमार के बीच ये बातचीत (Amit Shah talk to Nitish) शनिवार को हुई है लेकिन इसकी जानकारी सोमवार को दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में बदले गये राज्यपाल के संदर्भ में बात की है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यपाल बदले जाने की जानकारी दी थी।

ये भी पढ़ें : Attack on Nitish : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फेंकी गई कुर्सी, बाल-बाल बचे CM नीतीश

AMIT SHAH TALKS TO NITISH
नीतीश कुमार और अमित शाह
नीतीश कुमार और अमित शाह
अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश

ये भी पढ़ें : केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के दावे पर बोले CM नीतीश, कहा : कहिए कि खुशी मनाएं

बदले गये हैं 13 राज्यों के राज्यपाल

विदित है कि बीते दिनों बिहार – झारखण्ड समेत 13 राज्यों के राज्यपालों को बदला गया है। बिहार के राज्यपाल रहे फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, बिहार में राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को गवर्नर नियुक्त किया गया है। इसी सिलसिले में अमित शाह ने नीतीश कुमार से फोन पर बात की और पूरी जानकारी दी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments