HomeबिहारTrain Accident In Bihar : बिहार में हुआ रेल हादसा, बेपटरी हुई...

Train Accident In Bihar : बिहार में हुआ रेल हादसा, बेपटरी हुई ट्रेन, मची अफरा-तफरी, परिचालन ठप

Train Accident In Bihar : बिहार में एकबार फिर रेल हादसा (Train Accident In Bihar ) हुआ है। मुंगेर के जमालपुर के पास एक पैसेंजर ट्रेन की 4 बोगियां बेपटरी हो गई हैं। इस हादसे के बाद दर्जनभर से अधिक ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं।

मुंगेर में रेल हादसा

जानकारी के मुताबिक जमालपुर लोको यार्ड से प्लेटफॉर्म पर साइटिंग के दौरान ये हादसा (Train Accident In Bihar ) हुआ है। जमालपुर-साहिबगंज वर्दवान पैसेंजर ट्रेन बेपटरी हो गई। इस हादसे में पैसेंजर ट्रेन के 4 डिब्बे पटरी से उतर गये लिहाजा जमालपुर रेलवे स्टेशन पर अप और डाउन में ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है। भागलपुर-किउल रेलखंड पर परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है।

ये भी पढ़ें : Rain Alert : इन जिलों में अगले 2 से 3 घंटे में होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, ओला गिरने की भी संभावना

Train Accident In Bihar
मुंगेर में रेल हादसा

राहत और बचाव कार्य जारी

इस हादसे (Train Accident In Bihar ) में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। फिलहाल रेलवे प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है। फिलहाल अबतक ट्रेन के डिरेल होने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। हालांकि कयास लगाया जा रहा है कि ट्रैक में गड़बड़ी की वजह से ये हादसा हुआ है।

Train Accident In Bihar

इस हादसे (Train Accident In Bihar ) की वजह से विक्रमशिला एक्सप्रेस, हावड़ा से आ रही सुपर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें दूसरे स्टेशनों पर खड़ी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments