Patna Airport : पटना एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

SHARE:

Patna Airport

Patna Airport : बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है कि राजधानी स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Patna Airport) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे फोन कॉल के बाद प्रशासनिक स्तर पर हड़कंप मच गया।

बम से उड़ाने की धमकी

पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गयी है। तुरंत ही बम निरोधक दस्ता को बुला लिया गया है और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। बम निरोधक दस्ता एयरपोर्ट के अंदर और बाहर बारीकी से तलाशी अभियान चला रहा है।

ये भी पढ़ें : Bomb Threat : स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, खाली कराया गया कैंपस

Patna Airport
Patna Airport
Patna Airport

धमकी के बाद हरकत में आया प्रशासन

बताया जा रहा है कि पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर मौजूद लोग शुरुआती दौर में इसे मॉक ड्रिल मान रहे थे लेकिन एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि पटना हवाईअड्डे पर धमकी भरा कॉल आया था। धमकी भरे कॉल के बाद पूरे इलाके की छानबीन की जा रही है। फिलहाल संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है।

और पढ़ें