HIGHLIGHTS
Ranchi : रांची (Ranchi) के नामकुम में लगातार पूजा-पाठ का आयोजन किया जा रहा है. भगवान भोलेनाथ की मंडा पूजा के बाद श्री शिवेश्वर संकट मोचन हनुमान मंदिर का पहला वार्षिक महोत्सव मनाया गया. इसका आयोजन बेहद ही भव्य और मनमोहक था. इस दौरान 501 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, माथे पर कांसे का कलश और नारियल रखा, इसके बाद बरगावा गांव का भ्रमण कर भगवान शिव का जल अभिषेक किया.
जयश्री राम के नारों से गूंजा आसमान
रांची (Ranchi) का पूरा वातावरण और आसमान जयश्री राम और जय हनुमान के नारों से गूंज उठा. नवयुवक संघ पूजा समिति बारगवा के बैनर तले इसका आयोजन किया गया. कलश यात्रियों और भक्तों के लिए समिति की तरफ से शरबत, प्रसाद और भंडारा का भी आयोजन किया गया था. सभी को खिचड़ी परोसा गया.
ये भी पढ़ें : नीम करोली बाबा की इन बातों को बांध लें गांठ…जिंदगी में हमेशा सफलता चूमेगी आपके कदम

भजन संध्या का हुआ आयोजन
रांची (Ranchi) में हुए इस कार्यक्रम के बाद संध्या में शिव शक्ति जागरण ग्रुप द्वारा भजन आर्केस्टा का भी आयोजन किया गया है, जहां भक्ति गीतों ने ऐसा संमा बांधा कि लोग झूमने को मजबूर हो गए. इस कार्यक्रम के कर्ताधर्ता और वरिष्ठ बीजेपी नेता और समाजसेवी मनोज सिंह ने अहम भूमिका निभायी. इसके साथ ही पुरोहित रामानंद पाण्डेय, भाजपा नेत्री आरती कुजूर, अंजलि लकड़ा और मुखिया अनीता तिर्की ने भी विशेष योगदान दिया.

मनोज सिंह ने मंदिर के वार्षिक महोत्सव पर कहा कि ” भगवान की भक्ति और अध्यात्म में ही जिंदगी का सार है, ये भगवान शिव और हनुमान की शक्ति है कि इस यज्ञ में लोग भारी संख्या में शामिल हुए और एक सफल आयोजन हुआ, जो एक उदाहरण है. “
ये भी पढ़ें : रांची के नामकुम में महादेव की अनोखी भक्ति, नंगे पैर दहकते अंगारों पर चले शिव भक्त

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
इस यज्ञ और वार्षिक महोत्सव को सफल बनाने में कृष्ण गोप, शंकर पांडेय, विमल कुमार,राजू गोप,, प्रदीप सिंह, सुरेन सिंह,उमेश गोप, बिरेन सिंह,महेश्वर स्वांसी, किशोर गोप, प्रवीण गोप,कैलाश पांडेय, रामधन गोप,विवेक तिर्की,राजू पाहन,चंद्रिका गोप,डॉक्टर विनोद सिंह, रंजीत कुमार,अजीत कुमार, कृष्णा कुमार,बिनु गोप,प्रशांत सिंह, हरी गोप सहित समिति के सदस्यगण लगे हुए थे।






