HIGHLIGHTS
Manoj Bajpayee : बॉलीवुड के ‘भीखू म्हात्रे’ यानी मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने अपने बारे में एक बड़ा राज दर्शकों के साथ साझा किया है। मनोज बाजपेयी की माने तो उन्होंने बीते 14 सालों से डिनर नहीं किया है। ये बातें जानकर आज हर कोई हैरान है।
14 साल से नहीं किया डिनर
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) 54 साल के हैं। उनपर आज भी उम्र का कोई असर नहीं दिखता है। उन्होंने एक चैट शो के दौरान अपनी फिटनेस का बड़ा राज खोला और बताया कि करीब 13-14 साल से उन्होंने डिनर नहीं किया है। अब ये उनके रूटीन का हिस्सा बन चुका है।
ये भी पढ़ें : अरबाज खान की गर्लफ्रेंड की हॉटनेस देख फैंस हुए पानी-पानी, टाइट आउटफिट में किया क्लीवेज फ्लॉन्ट

मनोज बाजपेयी को यहां से मिली प्रेरणा
मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) बताते हैं कि उनके घर के किचन में लंच के बाद कुछ भी नहीं पकता है। हालांकि जब उनकी बेटी हॉस्टल से लौटकर घर आती है तो ये नियम टूट जाता है। मनोज बाजपेयी की माने तो उन्हें ये प्रेरणा उनके दादाजी से मिली है। मनोज बाजपेयी के मुताबिक उनके दादाजी काफी दुबले-पतले थे और बहुत अधिक फिट थे लिहाजा मैंने भी सोचा कि जो नियम दादाजी फॉलो करते थे, वहीं नियम मैं भी फॉलो करुं। फिर मैंने वहीं किया, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।


मुश्किल भरा था फैसला
मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) बताते हैं कि शुरुआत में ये फैसला काफी मुश्किल भरा था। पहले उन्होंने 12 घंटे की फास्टिंग की…फिर 14 घंटे की और फिर एक वक्त आया, जब उन्होंने रात का खाना बंद कर दिया। शुरुआती दौर में भूख न लगे, इससे बचने के लिए वे खूब सारा पानी पीते थे और हेल्दी बिस्किट भी खाते थे लेकिन आखिरकार उन्होंने डिनर लेना बंद कर दिया। आज वे कई बीमारियों से कोसों दूर हैं।
