HomeमनोरंजनSuchandra Dasgupta : फेमस एक्ट्रेस की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, ट्रक...

Suchandra Dasgupta : फेमस एक्ट्रेस की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, ट्रक के नीचे आया सिर, मौके पर तोड़ दिया दम

Suchandra Dasgupta : फिल्म जगत से एक दुखभरी खबर सामने आ रही है कि फेमस एक्ट्रेस की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

मशहूर एक्ट्रेस की दर्दनाक मौत

बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस सुचंद्रा दासगुप्ता (Suchandra Dasgupta) की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। इस खबर के बाद उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है। बताया जा रहा है कि वे शूटिंग से लौट रही थीं, तभी उनकी बाइक को एक बेलगाम ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद वे सड़क पर गिर गई और इसी दौरान उनका सिर ट्रक के नीचे आ गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें : 70 साल के मंत्री ने हजारों फीट की ऊंचाई से लगायी छलांग, बोले CM – वाह! महाराज, देखें Video

Suchandra Dasgupta

फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

सुचंद्रा दासगुप्ता (Suchandra Dasgupta) की मौत के बाद बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, इस हादसे के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। नाराज लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है और हंगामा कर रहे हैं।

Suchandra Dasgupta
Suchandra Dasgupta

पुलिस ने ट्रक को किया जब्त

वहीं, हालात को संभालने के लिए स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। हालांकि ट्रक चालक को भी हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि सुचंद्रा दासगुप्ता (Suchandra Dasgupta) ने एप के जरिए बाइक बुक की थी, जो साइकिल सवार को बचाने के क्रम में हादसे का शिकार हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments