Homeराष्ट्रीयRoad Accidents : भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत,...

Road Accidents : भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की भी गई जान

Road Accidents : बेलगाम रफ्तार का कहर (Road Accidents) एकबार फिर देखने को मिला है। गाड़ियों की तेज रफ्तार की वजह से 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं 17 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये हैं। इस भीषण हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई है।

सड़क हादसों में 11 की मौत

ये भीषण सड़क हादसा (Road Accidents) महाराष्ट्र (Maharashtra) के दो जगहों पर हुआ है। बुलढाणा में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है तो अमरावती में एक ट्रक ने कार को रौंद दिया है, जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 7 लोग बुरी तरह से जख्मी हैं।

ये भी पढ़ें : Accident : बेकाबू रफ्तार का कहर, भीषण हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 30 से अधिक बुरी तरह जख्मी

Road Accidents

बस-ट्रक की जोरदार टक्कर

पुलिस के मुताबिक ये हादसा (Road Accidents) महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से 450 किमी दूर पुराने मुंबई-नागपुर राजमार्ग पर सिंदखेड़ राजा कस्बे के पास हुई है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस थी। पुलिस के मुताबिक दोनों गाड़ियों के ड्राइवर की मौत हो गई है। इसके साथ ही 4 मुसाफिर की भी जान चली गई है।

Road Accidents
Road Accidents

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

वहीं, दूसरा हादसा (Road Accidents) अमरावती में हुआ, जहां एक परिवार एक समारोह से लौट रहा था। तभी ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई और 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें 2 बच्चे, 2 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। ये सभी एक ही परिवार के हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments