Homeझारखण्डAccident : बेकाबू रफ्तार का कहर, भीषण हादसे में 5 लोगों की...

Accident : बेकाबू रफ्तार का कहर, भीषण हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 30 से अधिक बुरी तरह जख्मी

Accident : बेकाबू कार ने एकबार फिर कहर बरपाया है। बेलगाम रफ्तार कार की चपेट में आने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि इस भीषण सड़क हादसे (Accident) में 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

5 लोगों की दर्दनाक मौत

ये भीषण हादसा (Accident) रांची के सिकिदिरी-ओरमांझी मुख्य मार्ग स्थित सांडी चौक के पास की है। जानकारी के मुताबिक बेकाबू कार ने बारातियों को रौंद दिया है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हैं। ये सभी लोग अनगड़ा के लापुंग के रहने वाले थे।

ये भी पढ़ें : Shaista Parveen : अतीक अहमद के परिवार में बड़ी कलह!, शाइस्ता और अशरफ की पत्नी जैनब में बढ़ी तकरार, ये है बड़ी वजह

Accident

बेकाबू कार का कहर

फिलहाल हादसे (Accident) में जख्मी लोगों को रिम्स में एडमिट कराया गया है। बताया जा रहा है कि सांडी निवासी कार्ति महतो की बेटी की शादी थी। अनगड़ा से बाराता आयी थी और द्वार छेंकाई की रस्म हो रही थी, तभी बेकाबू कार बारातियों की भीड़ में जा घुसी और ये भीषण हादसा हो गया।

Accident
Accident

बारात में मच गई चीख-पुकार

इस घटना (Accident) के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद कोहराम मच गया। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments