Aaj ka Rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की चाल हर दिन लाती है नई ऊर्जा, नए अवसर और नई सीखें। 5 दिसंबर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। क्या आज कोई बड़ा फैसला लेना सही होगा या रिश्तों में लानी होगी नई समझदारी? हम आपके लिए लाए हैं हर राशि का सटीक, सरल और सकारात्मक विश्लेषण ताकि आप अपने दिन की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ कर सकें तो चलिए देखते हैं आज आपका भाग्य क्या कहता है।

Aaj ka Rashifal : यहां देखिए संपूर्ण राशिफल
मेष : आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन परेशान रहेगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा लाभप्रद होगी।
वृष : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा लेकिन मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर भी मिलेंगे।
मिथुन : मन परेशान हो सकता है। फैमिली के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। वाहन के रख-रखाव तथा वस्त्र आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें : नीम करोली बाबा की इन बातों को बांध लें गांठ…जिंदगी में हमेशा सफलता चूमेगी आपके कदम

कर्क : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। संतान सुख में इजाफा होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों का भी सहयोग मिलेगा।
सिंह : मन परेशान रह सकता है। आत्मसंयत रहें और क्रोध से बचें। नौकरी में अधिकारियों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।
कन्या : मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में बदलाव हो सकता है। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है और भागदौड़ भी अधिक होगी।
तुला : मन कुछ परेशान रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। किसी मित्र की मदद से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।
वृश्चिक : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को भी वश में रखें। आत्मसंयत रहें। परिवार का साथ मिलेगा और साथ का भी ख्याल रखें।

धनु : मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कारोबार में बदलाव हो सकता है। किसी दूसरे स्थान पर भी जाना हो सकता है। खर्च में वृद्धि होगी।
मकर : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आत्मसंयत रहें और बातचीत में संतुलित रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
कुंभ : कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र का भी आना हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है।
मीन : पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव एवं स्थान परिवर्तन हो सकते हैं।
