Mostwanted arrest : पटना का मोस्टवांटेड और 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, टॉप 40 की लिस्ट में था शुमार

SHARE:

Mostwanted arrest

Mostwanted arrest : बिहार पुलिस को चुनौती देने वाले अपराधियों की अब खैर नहीं है। नई सरकार के गठन के बाद से ही अपराधियों की धर-पकड़ तेज हो गई है और मोस्टवांटेड की लगातार गिरफ्तारी हो रही है। इसी कड़ी में पटना पुलिस ने एक और मोस्टवांटेड और इनामी बदमाश सुबोध राय को लुधियाना से धर-दबोचा है।

Mostwanted arrest : सुबोध राय गिरफ्तार

सुबोध राय के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। वह मनेर के एक मामले में फरार चल रहा था लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। पटना पुलिस ने उसपर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा था।

ये भी पढ़ें : 12 साल से फरार पटना का मोस्टवांटेड गिरफ्तार, बदल लिया था हुलिया, हत्या समेत कई मामलों में है वांछित

Mostwanted arrest
Mostwanted arrest

दीघा थाना में भी कई मामले हैं दर्ज

बताया जाता है कि दियारा इलाके में वर्चस्व कायम करने के लिए लगातार वारदातों को अंजाम देता था, जिससे पूरे इलाके में दहशत था। वह अपने साथियों के साथ मछुआरों से भी रंगदारी मांगता था और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग किया करता था। उसपर दीघा थाना में आर्म्स एक्ट और रंगदारी का मामला भी दर्ज था।

Mostwanted arrest
Mostwanted arrest

टॉप 40 की लिस्ट में शामिल था सुबोध राय

गौरतलब है कि हाल में ही पटना पुलिस ने जो टॉप 40 बदमाशों की लिस्ट बनायी थी, उसमें सुबोध राय का भी नाम था। उसके साथ-साथ सुबोध राय के कई करीबी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि, वे फरार चल रहे हैं। सुबोध राय से पहले पटना पुलिस ने तीन और बड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है, जिनपर 25 हजार रुपये के इनाम थे।

और पढ़ें