AIMIM released the list of seats : बिहार में ओवैसी की पार्टी AIMIM का बड़ा एलान, इन सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, लिस्ट जारी

SHARE:

AIMIM released the list of seats

AIMIM released the list of seats : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने हुंकार भरी है और प्रदेश की जिन सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी, उसकी पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। इस मर्तबा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी बिहार की कई सीटों पर विरोधियों को सीधी टक्कर देगी।

AIMIM released the list of seats

AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने जिन सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी, उसकी पहली सूची जारी (AIMIM released the list of seats) की है और कहा है कि पार्टी ने अभी 16 जिलों की 32 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है, जिसकी पहली लिस्ट जारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें : आरजेडी के 46 संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट आई सामने, यहां देखिए सूची

AIMIM released the list of seats
AIMIM released the list of seats

बिहार की इन सीटों पर AIMIM उतारेगी प्रत्याशी

दरभंगा : जाले, केवटी, गौराबराम, दरभंगा ग्रामीण
समस्तीपुर : कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र
सीतामढ़ी : बाजपट्टी विधानसभा क्षेत्र
किशनगंज : बहादुरगंज, ठाकुरगंज, कोचाधामन और किशनगंज विधानसभा क्षेत्र
पूर्णिया : अमौर, बायसी और कस्बा विधानसभा क्षेत्र
कटिहार : बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी और कदवा विधानसभा क्षेत्र
अररिया : जोकीहाट, अररिया विधानसभा क्षेत्र
मधुबनी : बिस्फी विधानसभा क्षेत्र
वैशाली : महुआ विधानसभा क्षेत्र
गोपालगंज : गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र
गया : शेरघाटी और बेला विधानसभा क्षेत्र
मोतिहारी : ढाका और नरकटिया विधानसभा क्षेत्र
नवादा : नवादा शहर
जमुई : सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र
भागलपुर : भागलपुर और नाथनगर विधानसभा क्षेत्र
सीवान : सीवान

AIMIM released the list of seats
AIMIM released the list of seats

इन सीटों की घोषणा करते हुए AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महागठबंधन का हिस्सा नहीं बनने के वजह से अब हमें थर्ड फ्रंट बनाना पड़ रहा है। इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। इसमें कौन-कौन सी पार्टियां शामिल होंगी, जल्द ही इसका एलान कर दिया जाएगा।

AIMIM released the list of seats
AIMIM released the list of seats

 

और पढ़ें