Bihar U-23 Team announce : सीके नायडू ट्रॉफी के लिए बिहार U-23 की टीम घोषित, इन्हें मिली टीम की कमान

SHARE:

BCA Alert

Bihar U-23 Team announce : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने आगामी कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी 2025-26 (C. K. Nayudu Trophy) के पहले दो मुकाबलों के लिए बिहार अंडर-23 टीम की घोषणा (Bihar U-23 Team announce) की है। चयन समिति की बैठक के बाद जारी सूची में 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

Bihar U-23 Team announce

टीम की कप्तानी पटना के आकाश राज को सौंपी गई है, जबकि उपकप्तान के रूप में बेगूसराय के पृथ्वी राज को जिम्मेदारी दी गई है। टीम में विभिन्न जिलों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने अपने-अपने स्तर पर प्रभावी प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें : ICC Ranking : ICC की वन-डे और टी-20 रैंकिंग जारी, टॉप पर भारत के ये बल्लेबाज, यहां देखें पूरी रैंकिंग

Bihar U-23 Team announce
Bihar U-23 Team announce

घोषित टीम में शामिल खिलाड़ी इस प्रकार हैं :

आकाश राज (कप्तान, पटना), पृथ्वी राज (उपकप्तान, बेगूसराय), प्रशांत कुमार (गोपालगंज), नमन गौरव (नालंदा), फहीम अनवर (विकेटकीपर, सीवान), जयंत गौतम (बेगूसराय), वासुदेव पी.डी. सिंह (मुजफ्फरपुर), दीपक कुमार (नवादा), आर्यन राज (गोपालगंज), हर्षित आनंद (खगड़िया), सुमन कुमार (समस्तीपुर), आदित्य राज (मधुबनी), आदित्य कुमार (बांका), सूरज कश्यप (पटना), सुधांशु कुमार (बेगूसराय) और बदाल कनौजिया (पूर्वी चंपारण)।

Bihar U-23 Team announce
Bihar U-23 Team announce

टीम के सहयोगी स्टाफ में पवन कुमार (मुख्य कोच), रोशन राज (सहायक कोच), डॉ. कुंदन कुमार (फिजियोथेरेपिस्ट) और अखिलेश शुक्ला (एस एंड सी कोच) शामिल हैं। टीम मैनेजर के रूप में सोनू कुमार झा को बीसीए द्वारा नियुक्त किया गया है।

Bihar U-23 Team announce
Bihar U-23 Team announce
और पढ़ें