Akanksha Dubey : आकांक्षा दुबे का वीडियो बनाकर किया जा रहा था ब्लैकमेल!, पुलिस गिरफ्त में समर सिंह ने भी किया चौंकाने वाला दावा

SHARE:

Akanksha Dubey

Akanksha Dubey : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मौत अब मिस्ट्री बनती जा रही है। अब ये मामला सुलझने की बजाए उलझता ही जा रहा है। आकांक्षा दुबे सुसाइड मामले में सिंगर समर सिंह गिरफ्तार हो चुका है। हालांकि गिरफ्तार गायक समर सिंह ने इस मामले में कई चौंकाने वाले दावे किए हैं।

समर सिंह का चौंकाने वाला दावा

वाराणसी के होटल में सुसाइड करने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) मौत मामले में समर सिंह (Samar Singh) ने दावा किया है कि आकांक्षा से उसका रिश्ता सिर्फ और सिर्फ प्रोफेशनल था। वो वाराणसी और मुंबई के दो युवकों के संपर्क में थी। दोनों से लगातार उसकी बातें और मुलाकातें होती थीं। हालांकि, गायक समर सिंह ने इस संबंध में जानकारी नहीं दी कि आखिर वो क्या कर रहा था, जिससे आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) परेशान थी।

Akanksha Dubey

आकांक्षा की मां का गंभीर आरोप

वहीं, इस पूरे मामले पर आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे लगातार गायक समर सिंह पर ही गंभीर आरोप लगा रही हैं। वे पुलिस जांच पर भी संदेह व्यक्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को बचाने का पुलिस प्रयास कर रही है। आकांक्षा दुबे की मां ने कोर्ट से न्याय की गुहार लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।

ये भी पढ़ें : अरबाज खान की गर्लफ्रेंड की हॉटनेस देख फैंस हुए पानी-पानी, टाइट आउटफिट में किया क्लीवेज फ्लॉन्ट

Akanksha Dubey

‘वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल’

आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मां मधु दुबे का कहना है कि बीते तीन साल से समर सिंह उसकी बेटी आकांक्षा दुबे का शोषण कर रहा था। उसने कुछ वीडियो बना लिए थे और लगातार बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था।

akansha dubey

इधर, गाजियाबाद से गिरफ्तारी के बाद वाराणसी लाए गये समर सिंह का कहना है कि आकांक्षा दुबे से उसकी करीबी तीन साल पहले हुई थी लेकिन इधर एक साल से काम, भुगतान और दूसरों के साथ संबंधों को लेकर उसका मनमुटाव हो गया था। समर सिंह ने अपनी तरफ से किसी भी तरह का दबाव डालने से इनकार किया है।

और पढ़ें