HomeUncategorizedAllu Arjun : अल्लू अर्जुन को मिली बड़ी राहत, 'पुष्पा' को मिली...

Allu Arjun : अल्लू अर्जुन को मिली बड़ी राहत, ‘पुष्पा’ को मिली अंतरिम जमानत, ‘श्रीवल्ली’ ने भी जतायी खुशी

Allu Arjun : पुष्पा 2 फेम स्टार अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत मिल गई है। जी हां, तेलंगाना हाईकोर्ट से उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई है। इस ख़बर के सामने आने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। वहीं, इस मामले में मृत महिला रेवती के पति ने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद केस वापस लेने की बात कही है।

वहीं, अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत मिलने के बाद ‘श्रीवल्ली’ यानी रश्मिका मंदाना ने भी खुशी जतायी है। गौरतलब है कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर के बाहर भगदड़ मच गई थी। इस दौरान एक महिला रेवती की जान चली गयी थी । साथ ही उसका 9 साल का बच्चा भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इस मामले में पहले पीड़ित परिवार ने मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद 13 दिसंबर को पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया था।

Allu Arjun
Allu Arjun

ये भी पढ़ें : अक्षरा सिंह ने बोल्डनेस की सारी हदें की पार, इस एक्टर के साथ Akshara Singh ने जमकर दिए इंटीमेट सीन, वायरल हो रही PHOTOS

Allu Arjun
Allu Arjun

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद उन्हें पुलिस ने नामपल्ली कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था लेकिन उनके वकील ने तेलंगाना हाईकोर्ट के समक्ष अंतरिम जमानत की अपील की, जिसे मंजूर कर लिया गया है। सुपरस्टार (Allu Arjun) को जमानत मिलने के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं।

Allu Arjun
Allu Arjun
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments