Homeज्योतिषAngarak Yog 2026 : फरवरी के अंत में बनेगा अशुभ योग, इन...

Angarak Yog 2026 : फरवरी के अंत में बनेगा अशुभ योग, इन 3 राशियों पर टूटेगा कहर, हो जाएं सावधान

Angarak Yog 2026 : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का गोचर केवल खगोलीय परिवर्तन नहीं होता बल्कि इसका सीधा असर मानव जीवन, स्वास्थ्य, धन और संबंधों पर पड़ता है। जब दो उग्र ग्रह एक साथ आते हैं तो उनके प्रभाव और भी तीव्र हो जाते हैं। फरवरी 2026 के आखिरी दिनों में ऐसा ही एक शक्तिशाली लेकिन अशुभ योग बनने जा रहा है, जिसे अंगारक योग (Angarak Yog) कहा जाता है।

Angarak Yog 2026 : इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

फरवरी 2026 के अंत में मंगल ग्रह कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से ही राहु ग्रह विराजमान होंगे। मंगल और राहु की इस युति को ज्योतिष में अत्यंत अशुभ माना गया है। यह योग अचानक दुर्घटना, मानसिक तनाव, आर्थिक हानि और विवादों को जन्म दे सकता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस योग का प्रभाव कुछ राशियों पर विशेष रूप से नकारात्मक रहेगा। आइए जानते हैं वे राशियां जिन्हें इस दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

Angarak Yog 2026
Angarak Yog 2026

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिए अंगारक योग अनुकूल नहीं रहेगा। यह योग आपकी कुंडली के आठवें भाव में बनेगा, जो अचानक संकट और स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत देता है। इससे पुराने रोग उभर सकते हैं। खासकर हृदय या गुप्त रोग। चोट या दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में तनाव और मतभेद उत्पन्न हो सकता है। नया काम या निवेश करने से बचें। इस समय संयम और सतर्कता सबसे जरूरी है।

ये भी पढ़ें : रोज रहता है राहु काल, अशुभ घड़ी को दूर कर देगा ये चमत्कारी मंत्र 

Angarak Yog 2026
Angarak Yog 2026

कन्या 

इस राशि के जातकों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। राहु और मंगल की युति स्वास्थ्य और विवादों के लिहाज से परेशानी बढ़ा सकती है। यह योग आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव में बन में बन रहा है, जिससे बीमारी, तनाव और विरोधियों से जुड़ी समस्याएं सामने आ सकती है।

इसके साथ ही कानूनी मामलों में सावधानी जरूरी होगी। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने के लिए आतुर होंगे। इसके अलावा ब्लड से जुड़ी परेशानियां भी सामने आ सकती हैं। सेहत का विशेष ख्याल रखें।

Angarak Yog 2026
Angarak Yog 2026

मीन 

इस राशि के जातकों के लिए समय थोड़ा कठिन होगा। अंगारक योग आपकी राशि से बारहवें भाव में बन रहा है, जिससे खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी होगी। किसी तरह के आरोप, विवाद या कानूनी उलझन का सामना भी करना पड़ सकता है। पारिवारिक मामलों में खासकर भाई-बहनों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments