Homeराष्ट्रीयBansuri Swaraj : सुषमा स्वराज की बेटी की राजनीति में एंट्री, BJP...

Bansuri Swaraj : सुषमा स्वराज की बेटी की राजनीति में एंट्री, BJP ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

Bansuri Swaraj : पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की कद्दावर नेता रहीं सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) की बेटी बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) की भी पॉलिटिक्स में एंट्री हो गई। आज से ही बांसुरी स्वराज ने सक्रिय राजनीति में कदम रख दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें अब बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है।

बांसुरी स्वराज को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने वाली सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) को कानूनी प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। इसकी घोषणा आज दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेन्द्र सचदेवा ने किया। पद संभालते ही वीरेन्द्र सचदेवा ने ये पहली नियुक्ति की।

ये भी पढ़ें : Akanksha Dubey : आकांक्षा दुबे मौत मामले में खुल रहे हैं कई राज!, शूटिंग से लेकर बॉडी मिलने तक सामने आ रही कई बात

Bansuri Swaraj
मां सुषमा स्वराज के साथ बांसुरी स्वराज

बांसुरी स्वराज ने जताया आभार

वहीं, भारतीय जनता पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) ने कहा कि “मैं एक योग्य वकील हूं। मैं पहले भी कानूनी मामलों में पार्टी की मदद करती रही हूं। नई बात सिर्फ ये है कि मुझे औपचारिक रूप से दिल्ली बीजेपी के कानूनी विभाग के सह-संयोजक के तौर पर नियुक्ति किया गया है। मुझे अब अधिक सक्रिय रूप से पार्टी की सेवा करने का मौका दिया गया है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और वीरेन्द्र सचदेवा जी की आभारी हूं।”

Bansuri Swaraj
PM नरेन्द्र मोदी के साथ बांसुरी स्वराज
BANSURI SWARAJ

बांसुरी ने यहां से की है पढ़ाई

गौरतलब है कि बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और स्वराज कौशल की इकलौती पुत्री हैं। वे एक क्रिमिनल लॉयर हैं। उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से की है। बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) ने अपने पिता के ही प्रोफेशन को अपनाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments