Homeक्राइमभूमि विवाद में जमकर हुई मारपीट, दबंगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, एक...

भूमि विवाद में जमकर हुई मारपीट, दबंगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, एक पक्ष के 7 लोग बुरी तरह जख्मी, हायर सेंटर रेफर

MADHEPURA : मधेपुरा मे भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई है, जिसमें दबंगों ने दौड़ा-दौड़ा कर 7 लोगों की जमकर पिटाई की है। इस मारपीट में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी घायलों का इलाज मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जारी है।

ये पूरा मामला मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड के रजनी पंचायत स्थित प्रताप नगर वार्ड संख्या 2 का है, जहां पुराने भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इसमें एक पक्ष के 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में परिजनों ने मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जहां गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज जारी है।

वहीं, इस मौके पर मौजूद डॉ. राजेश कुमार द्वारा एक व्यक्ति की स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर मधेपुरा रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पुराने भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसमें मारपीट की घटना सामने आयी है।

वहीं, घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना मे अंकेश कुमार, रितेश कुमार, मिथिलेश कुमार, उपेंद्र यादव, रत्नेश यादव, ज्योतिष कुमार और सुधांशु कुमार घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं, पीड़ित परिजनों की माने तो इससे पूर्व भी मारपीट की घटना हुई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments