School Bus Fire : बिहार में टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बची 50 मासूमों की जिंदगी, एजुकेशनल टूर की बस में लगी आग

SHARE:

School Bus Fire

School Bus Fire : बिहार में एकबार फिर बड़ा हादसा टल गया है, जहां बस चालक की तत्परता से तकरीबन 50 मासूमों और शिक्षकों की जान बाल-बाल बच गई है। ये हादसा शैक्षणिक यात्रा पर निकली एक स्कूल की बस में हुई है।

School Bus Fire : एजुकेशनल टूर पर निकली बस में लगी आग

ये बड़ा हादसा नालंदा के राजगीर-गिरियक मार्ग में हुई है। जानकारी के मुताबिक लखीसराय जिले के अलसी प्रखंड के गरुआ पुरसंडा मध्य विद्यालय से एजुकेशनल टूर पर राजगीर पहुंची एक बस में धू-धूकर आग लग गई। इस बस में तकरीबन 50 स्टूडेंट्स और टीचर्स मौजूद थे लेकिन बस के इंजन से धुआं निकलते देख बस चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया और तुरंत सभी बच्चों और शिक्षकों को बस से सकुशल उतार दिया। हालांकि, इस हादसे में किसी भी तरह की जानमाल की क्षति नहीं पहुंची है।

ये भी पढ़ें : SVU IN action : SVU की बड़ी कार्रवाई, जिला कृषि पदाधिकारी घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप

School Bus Fire
School Bus Fire

फैक्ट्री संचालक ने दिखाई तत्परता

वहीं, बस में आग लगते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गये। वहीं, पास में ही स्थित सर्फ फैक्ट्री के संचालक ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए फैक्ट्री से ही दो फायर एक्सटिंग्विशर और एक बोरा डोलोमाइट पाउडर लेकर मदद की और आग पर तुरंत काबू पाया।

School Bus Fire
School Bus Fire

फायरब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

वहीं, बस में आग लगने की खबर मिलते ही फायरब्रिगेड की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। स्थानीय थानाध्यक्ष की माने तो इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। सभी स्टूडेंट्स और टीचर्स सुरक्षित हैं।

School Bus Fire
School Bus Fire