HomeबिहारBihar Bhavan in Mumbai : दिल्ली के बाद अब मुंबई में बनेगा...

Bihar Bhavan in Mumbai : दिल्ली के बाद अब मुंबई में बनेगा 30 मंजिला बिहार भवन, कैंसर मरीजों को मिलेगी खास सुविधा

Bihar Bhavan in Mumbai : अब दिल्ली की तर्ज पर मुंबई में भी बिहार भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण से संबंधित विस्तृत योजना तैयार की गई है। यह जानकारी भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने विज्ञप्ति जारी कर दी।

Bihar Bhavan in Mumbai : मुंबई में बनेगा 30 मंजिला बिहार भवन

उन्होंने बताया कि भवन निर्माण विभाग की ओर से मुंबई के एलिफिंस्टन एस्टेट (मुंबई पोर्ट ट्रस्ट क्षेत्र) में बिहार भवन के निर्माण की योजना है। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेसमेंट समेत करीब 30 मंजिला होगा। इसके निर्माण को लेकर मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में 314 करोड़ 20 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इससे इस परियोजना को अधिक गति मिलेगी। इस भवन में सरकारी कार्यों, बैठकों और आवासन की सुविधा होगी। खासकर बिहार से कैंसर का इलाज कराने के लिए मुंबई आने वाले लोगों के रहने के खासतौर से इंतजाम होंगे।

ये भी पढ़ें : Bihar Film Promotion Policy : बिहार बना फिल्मों का नया हॉटस्पॉट, एक साल में 39 फिल्मों की शूटिंग, सिनेमा हब के रूप में उभरा राज्य

Bihar Bhavan in Mumbai
Bihar Bhavan in Mumbai

विभागीय सचिव कुमार रवि ने बताया कि मुंबई में बिहार भवन के निर्माण का निर्णय बिहार की प्रगति एवं जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यहां बिहारवासियों को खासकर कैंसर जैसे गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए डोरमेट्री समेत अन्य विशेष सुविधाएं होगी।

Bihar Bhavan in Mumbai
Bihar Bhavan in Mumbai

यह होगी भवन की खासियत

मुंबई में बनने वाला यह बिहार भवन करीब 0.68 एकड़ में बनेगा। इस बहुमंजिला इमारत की ऊंचाई जमीन से 69 मीटर होगी। इसमें 178 कमरें होंगे। इसमें मरीजों और परिजनों के लिए 240 बेड की क्षमता वाला डोरमेट्री होगा। सेंसर आधारित स्मार्ट ट्रिपल/डबल डेकर पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें एक बार में 233 गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था होगी। यहां 72 लोगों के बैठने की क्षमता वाला कॉन्फ्रेंस हॉल के अलावा कैफेटेरिया, मेडिकल रूम समेत अन्य जरूरी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments