Aaj ka Mausam : मॉनसून खत्म हो रहा है लेकिन आफत अभी बाकी है। मौसम विभाग ने एकबार फिर बिगड़ते मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 20 अक्टूबर को बिहार और उत्तर प्रदेश समेत देश के 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बारिश के साथ–साथ कई इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है लिहाजा इस संबंध में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है
इन राज्यों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक भारत के 17 राज्यों में आंधा-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इनमें बिहार, उत्तर प्रदेश, केरल, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, छत्तीसगढ़, असम, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, उत्तराखण्ड, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार के इन इलाकों के लिए अलर्ट
बिहार की बात करें तो 20 अक्टूबर को राजधानी पटना, भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर और चंपारण समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में स्थानीय परिस्थितियों के कारण मेघगर्जन के साथ छिटपुट या हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो अचानक हुए इस बदलाव के पीछे दो मुख्य कारण है। पहला कारण ये है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम इलाके में एक मजबूत चक्रवाती परिसंचरण यानी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। दूसरा, तमिलनाडु के उत्तरी इलाके में भी एक ऊपरी परिसंचरण मौजूद है लिहाजा नमी भरी हवाएं उत्तर और मध्य भारत तक पहुंच रही हैं।





