DA Hike Update 2026 : महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) और महंगाई राहत (Dearness Relief) को लेकर केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है। बुधवार को हुई केन्द्रीय कैबिनेट की मीटिंग में इसे लेकर कोई घोषणा नहीं की गई लिहाजा केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा झटका लगा है। अब इस फेस्टिवल सीजन में कर्मियों को उम्मीद है कि सरकार दीपावली से पहले महंगाई भत्ते का गिफ्ट दे सकती है।
कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता?
गौरतलब है कि केन्द्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 3% से 4% तक बढ़ोतरी की उम्मीद है। अगर 3% की बढ़ोतरी होती है तो DA की दर 60% से बढ़कर 63% हो जाएगी। वहीं, 4% की बढ़ोतरी होने पर यह 64% तक पहुंच सकता है। विदित है कि इससे पहले सरकार ने अप्रैल 2026 में महंगाई भत्ते में 2% बढोत्तरी को मंजूरी दी थी, जो 1 जनवरी 2026 से लागू की गई थी।

DA Hike Update 2026
DA में 3% बढ़ोत्तरी की उम्मीद
फिलहाल अब केन्द्रीय कर्मचारियों को साल 2026 की दूसरी बढ़ोतरी का इंतजार है, जो 1 जुलाई 2026 से लागू होनी है। सातवें वेतन आयोग के फॉर्मूले और महंगाई के आंकड़ों के आधार पर DA में 3 फीसदी बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। मंजूरी मिलने पर कर्मचारियों को 1 जुलाई 2026 से लागू होने वाली बढ़ोतरी के हिसाब से एरियर भी मिल सकता है।

गौरतलब है कि सेंट्रल गवर्नमेंट साल में दो मर्तबा महंगाई भत्ते में बदलाव करती है। पहली बढोत्तरी जनवरी और दूसरी जुलाई से लागू होती है। इसकी घोषणा आमतौर पर मार्च-अप्रैल और सितंबर-अक्टूबर के आसपास होती है लिहाजा केन्द्रीय कर्मचारियों को अब दूसरे ऐलान का इंतजार है।





