Bihar CM Change : बिहार के सियासी गलियारे से इसवक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि प्रदेश की सियासत में एकबार उलटफेर हो सकता है। बिहार की सियासत में इसवक्त ये सुगबुगाहट तेज हो गई है कि नीतीश कुमार अब राष्ट्र की राजनीति करेंगे। वे राज्यसभा जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है कि बिहार का सत्ता समीकरण बिल्कुल बदल सकता है।
Bihar CM Change : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर!
कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं, ऐसे में बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली रह जाएगी लिहाजा बीजेपी किसी को अपना मुख्यमंत्री बना सकती है। सूत्रों के मुताबिक, वे कल नामांकन दाखिल कर सकते हैं। हालांकि, पार्टी की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है और अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

गौरतलब है कि अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव संभव है। उनके बेटे निशांत को डिप्टी सीएम बनाए जाने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं, वहीं बीजेपी को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। इसी बीच जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा दिल्ली से पटना पहुंचे और उन्होंने नीतीश कुमार से लंबी बातचीत की। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह के भी पटना आने की सूचना है।

