Bihar Election 2025 : ‘अभी बच्चा है तेजस्वी’, बड़े भाई तेजप्रताप ने कसा तंज, कहा : चुनाव बाद पकड़ा देंगे झुनझुना

SHARE:

Tej Pratap Yadav

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है लिहाजा सियासी दलों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। इस बीच पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया है।

Bihar Election 2025
Bihar Election 2025

Bihar Election 2025 : तेजस्वी पर तेजप्रताप का तंज

मीडिया से बात करते हुए तेजप्रताप यादव ने तेजस्वी को बच्चा बताया और कहा कि मेरे भाई को मेरे खिलाफ प्रचार करने दीजिए। वह अभी बच्चा है। इलेक्शन के बाद उसको झुनझुना पकड़ाएंगे। इसके साथ ही तेजप्रताप यादव ने कहा कि तेजस्वी मेरे क्षेत्र में गये तो मैं भी उनके इलाके में जाऊंगा और चुनाव प्रचार करुंगा।

ये भी पढ़ें : बिहार में बनेगा डिफेंस कॉरिडोर, रेलवे और सड़कों का बिछेगा जाल, बाढ़ नियंत्रण आयोग का भी होगा गठन

 Bihar Election 2025

Bihar Election 2025गौरतलब है कि तेजप्रताप यादव इस बार महुआ विधानसभा क्षेत्र से जेजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ आरजेडी से मुकेश रोशन ताल ठोक रहे हैं तो एनडीए से संजय कुमार सिंह ने मुकाबले को रोचक बना दिया है।

ये भी पढ़ें : Lalan Singh : मोकामा में चुनाव प्रचार कर बुरे फंसे ललन सिंह और सम्राट चौधरी, केस दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला?

Bihar Election 2025
Bihar Election 2025

 

 

और पढ़ें