HomeबिहारIllegal sand mining : बिहार में बालू माफिया हो जाएं सावधान!, सरकार...

Illegal sand mining : बिहार में बालू माफिया हो जाएं सावधान!, सरकार का बड़ा एक्शन प्लान, बोले डिप्टी CM – अवैध खनन बर्दाश्त नहीं

Illegal sand mining : बिहार के उप मुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिहार में बालू, पत्थर, मिट्टी समेत अन्य खनिजों का अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि पटना के जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ हुई खनन मामले की समीक्षा बैठक में फैसला लिया गया है कि अवैध खनन को रोकने के लिए गठित पुलिस बल की संख्या को बढ़ाने के लिए गृह विभाग से अनुरोध किया जाएगा ताकि राज्य में अवैध खनन की गतिविधियों को रोका जा सके।

Illegal sand mining : बालू माफिया हो जाएं सावधान!

उन्होंने खान एवं भूतत्व विभाग के अपने ही अधिकारियों को आगाह किया कि अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करने में कोताही बरतने वाले अधिकारियों और संबंधित थानाध्यक्षों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को दे दिया गया है।

ये भी पढ़ें : Bihar oil mill Subsidy : तेल मिल लगाने का सुनहरा मौका, बिहार सरकार दे रही 33% की भारी सब्सिडी, यहां करें अप्लाई, जानिए कब है अंतिम तारीख

Illegal sand mining
Illegal sand mining

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मलेन में कहा कि कुशल प्रबंधन एवं नियमित अनुश्रवण के फलस्वरूप खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में वित्त विभाग निर्धारित लक्ष्य 3500 करोड़ रुपये के विरुद्ध कुल 3569.47 करोड़ रुपये यानी कुल 101 प्रतिशत का राजस्व प्राप्त किया गया है।

सरकार का बड़ा एक्शन प्लान

उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में भी 3850 रुपये के वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध नवंबर, 2025 तक 1530.30 करोड़ रुपये का संग्रहण किया गया है, जो नवंबर तक निर्धारित लक्ष्य 1155 करोड़ रुपये से बहुत अधिक है। इस संवाददाता सम्मलेन में खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव सह खान आयुक्त देवेश सेहरा और खनन निदेशक विनोद दुहल मौजूद थे।

ये भी पढ़ें : Nitish Cabinet : नीतीश कैबिनेट की बैठक में 19 एजेंडों पर लगी मुहर, तीन नये विभागों के गठन को मंजूरी, लिए गये कई और बड़े फैसले

Illegal sand mining
Illegal sand mining

31 हजार से अधिक हुई छापेमारी

विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि अप्रैल से नवंबर 2025 तक अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध राज्यभर में कुल 31 हजार 997 छापेमारियां की गई हैं। इसमें कुल 1696 प्राथमिकियां, 420 गिरफ्तारियां और 3599 वाहनों को जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर, 2024 में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध नियमावली में कड़े दंडात्मक प्रावधान किये गए हैं, जिसके कारण अवैध खनन और ओवरलोडिंग की समस्या में अत्यधिक कमी आयी है।

उन्होंने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई में जब्त बालू की सफलतापूर्वक नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसे और तीव्र गति देने की रणनीति बनाई गई है ताकि निर्माण कार्यों के लिए उचित दर पर बालू की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

ये भी पढ़ें : 8th Pay Commission Update : 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, सरकार ने कही ऐसी बात कि केन्द्रीय कर्मियों की बढ़ी बेचैनी

Illegal sand mining
Illegal sand mining

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि विगत एक वर्ष में अवैध खनन के विरुद्ध समुचित कार्रवाई नहीं करने वाले कुल 13 पदाधिकारियों व कर्मियों को दण्डित किया गया है। साथ ही कुल 21 खनिज विकास पदाधिकारियों और खान निरीक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई संचालित है।

खनन योद्धा की सक्रियता से कार्रवाई में मिली सहायता

खान एवं भूतत्व मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि अवैध खनन की सूचना देकर पुरस्कार पाने वाले खनन योद्धाओं की सक्रियता के कारण अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ कठोर कार्रवाई में बड़ी मदद मिली है। राज्य सरकार की यह योजना आगे भी जारी रहेगी। इसके लिए ट्रैक्टर से होने वाली अवैध बालू ढुलाई की सूचना देने पर पांच हजार और अवैध ट्रक से बालू की अवैध ढुलाई की सूचना देने पर दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया जा रहा रहा है।

ये भी पढ़ें : Gautam Adani : धनबाद में बड़ा निवेश करेगा अदाणी ग्रुप, गौतम अदाणी का बड़ा एलान, कहा : झारखण्ड में बड़ा अवसर

Illegal sand mining
Illegal sand mining

खनिज मानचित्र पर तेजी से उभर रहा बिहार

इस मौके पर मौजूद खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव देवेश सेहरा ने कहा कि देश के वृहद खनिज मानचित्र पर बिहार तेजी से उभर रहा है। वर्तमान में बिहार में क्रिटिकल एवं स्ट्रैटेजिक खनिज के तीन ब्लॉक की नीलामी सफलता पूर्वक कराई गई है। इसमें एक ब्लॉक का कंपोजिट लाइसेंस निर्गत किया जा चुका है तथा अन्य दो ब्लॉक के लिए शीघ्र ही कंपोजिट लाइसेंस निर्गत कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments