Bihar Jharkhand Rain Alert : बिहार के 5 जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की बड़ी चेतावनी!, बंगाल की खाड़ी से आफत के फिर संकेत

SHARE:

Bihar Jharkhand Rain Alert 

Bihar Jharkhand Rain Alert : मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो 11 से 16 नवंबर के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम बिगड़ने वाला है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश और बिजली कड़कने की चेतावनी भी जारी की गई है। बिहार-झारखण्ड के लिए मौसम विभाग ने चेताया है।

मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। महीने भर से भी कम वक्त में ऐसा चौथी बार होने वाला है, जब यहां कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है लिहाजा अधिक बारिश होने की संभावना है।

Bihar Jharkhand Rain Alert : बंगाल की खाड़ी से आफत की आहट

मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक इसकी गति पर पैनी नजर रखे हुए हैं क्योंकि ऐसी रिपोर्ट हैं कि यह चक्रवात अर्णब’ और ‘मुरासु’ के बाद लगातार तीसरे चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। मौसम विभाग ने बिहार-झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 12 नवंबर तक हल्की बारिश की बात कही है।

ये भी पढ़ें : फिर हुआ रेल हादसा, कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के कई डिब्बे बेपटरी, यात्रियों में मची चीख-पुकार, रेलवे में मचा हड़कंप

Bihar Jharkhand Rain Alert 
Bihar Jharkhand Rain Alert

11 नवंबर को पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान जताया है। बिहार, केरल और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

Bihar Jharkhand Rain Alert 
Bihar Jharkhand Rain Alert

बिहार के 5 जिलों में आज बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक आज बिहार के 5 जिलों में बारिश होने की संभावना है। वेदर डिपार्टमेंट के मुताबिक दक्षिण-पूर्व बिहार के जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में आज हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वहीं, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण और सीवान में सुबह के वक्त वातावरण में धुंध रहने की संभावना है।

और पढ़ें