Weather alert : बिहार के 12 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी, घने कोहरे का भी येलो अलर्ट जारी, बढ़ेगी ठंड

SHARE:

Aaj ka Mausam

Weather alert : बिहार में ठंड का असर तेजी से बढ़ता जा रहा है। सुबह की शुरुआत घने कोहरे और हड्डियां गला देने वाली सर्द पछुआ हवाओं के साथ हो रही है। मौसम विभाग (Weather alert) ने अगले कुछ दिनों में ठंड के और भी तीव्र होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही बिहार के 12 जिलों में आज बारिश की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ने की आशंका है। साथ ही 24 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग (Weather alert) की माने तो राजधानी पटना के साथ-साथ भोजपुर, अरवल, रोहतास और औरंगाबाद में बारिश के आसार हैं लिहाजा मौसम विभाग ने चेताया है और कहा है कि सोमवार को हल्की या मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है, जिसके बाद तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। आज पटना सहित दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में धूप निकलने की संभावना नहीं है।

WEATHER ALERT
WEATHER ALERT

मौसम विभाग (Weather alert) के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि मौसमी सिस्टम में सक्रियता के कारण ठंड में तेजी आई है। दक्षिण असम के आसपास समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, उत्तर पश्चिमी भारत में समुद्र तल से 12.1 किमी ऊपर तेज जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। इन मौसमी गतिविधियों के प्रभाव से बिहार के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है।

घने कोहरे की वजह से सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो सकती है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, किशनगंज, अररिया, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, बांका, जमुई, और मुंगेर जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।

ये भी पढ़ें : Bihar Rojgar Mela 2024 : युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका, 9-17 दिसंबर तक इन पांच जिलों में होगा आयोजन, नोट कर लें पता

Weather alert
Weather alert

मौसम विभाग (Weather alert) ने कोहरे और बारिश को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने और जरूरी होने पर ही यात्रा करने का सुझाव दिया गया है। बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतें।

Weather alert
Weather alert

बिहार में यह सप्ताह ठिठुरन के साथ शुरू हुआ है। आने वाले दिनों में ठंड और कोहरा बढ़ने की संभावना है। ऐसे में गर्म कपड़ों का ध्यान रखें और ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहें। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए जुड़े रहें।

और पढ़ें