HomeबिहारCold Alert : बिहार में फिर होगा ठंड का मीटर हाई, मौसम...

Cold Alert : बिहार में फिर होगा ठंड का मीटर हाई, मौसम विभाग का अलर्ट, इस दिन से फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानिए कहां होगी बारिश

Cold Alert : बिहार वासियों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। दिन में निकल रही गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे लोगों को लग रहा है कि अब ठंड का प्रकोप देखने को नहीं मिलेगा लेकिन वे जल्द ही गलत साबित होने वाले हैं क्योंकि एकबार फिर ठंड प्रचंड होने वाली है।

Cold Alert : ठंड का मीटर होगा हाई

ठंड को लेकर मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में एकबार फिर बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी, जिसके बाद प्रदेश में एकबार फिर ठंड बढ़ जाएगी। सकता है। प्रदेश में एकबार फिर से ठंडी हवाएं चलेंगी।

Cold alert
Cold alert

इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 22 और 23 जनवरी के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिसका सीधा असर बिहार पर पड़ेगा। इसके असर से ही उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं बिहार की ओर बढ़ेंगी। इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है लिहाजा मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।

ये भी पढ़ें : Plastic godown me aag : पटना में प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, मचा कोहराम, फायरब्रिगेड का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Cold alert
Cold alert

यहां होगी बारिश!

मौसम विभाग के मुताबिक इस वक्त उत्तर भारत में पश्चिमी कमजोर है। ठंडी पछुआ हवाओं का प्रभाव भी सीमित है। इस कारण दिन के तापमान में खास गिरावट नहीं हो रही है और धूप निकल रही है। मौसम विभाग ने 18-20 जनवरी तक यूपी के कई शहरों में बारिश होने की आशंका जतायी है।

Cold Alert
Cold Alert
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments