Homeक्राइमबिहार : दिनदहाड़े सीएसपी संचालक की हत्या के बाद भड़का लोगों का...

बिहार : दिनदहाड़े सीएसपी संचालक की हत्या के बाद भड़का लोगों का गुस्सा, हाइवे किया जाम


GOPALGANJ : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। रोजाना बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर बेलगाम बदमाश पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज का है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक रामनारायण सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी और 4.5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये। फिलहाल इस घटना के बाद सीएसपी संचालकों में काफी गुस्सा है और वे विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

सीएसपी संचालक की दिनदहाड़े हत्या

ये घटना गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी मोड़ पर हुई। इस हत्या और कैश लूटकांड से आक्रोशित लोगों ने SH-90 को जाम कर दिया है। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की राजापट्टी के पास आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर टायर जलाकर आगजनी कर रहे हैं। फिलहाल SH-90 पर वाहनों का परिचालन बाधित है।

आक्रोशितों ने किया बवाल

वहीं, इस हत्याकांड से आक्रोशित 4 जिलों के सीएसपी संचालक भी मौके पर पहुंचे हैं और विरोध-प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग के साथ-साथ सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं और पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

मौके पर पहुंची 4 थानों की पुलिस

हालात को देखते हुए मौके पर सदर SDPO के अलावा आसपास के 4 थानों की पुलिस पहुंची लेकिन प्रदर्शनकारियों ने जिले के डीएम और एसपी को बुलाने की मांग की है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को जिले के हमीदपुर गांव के रहवासी राम नारायण सिंह दिघवा-दुबौली SBI से करीब 4.5 लाख रुपये लेकर राजापट्टी बाजार स्थित अपने सीएसपी केन्द्र जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में पकड़ी मोड़ के पास बाइक सवार अपराधियों ने रोककर लूटपाट की और विरोध करने पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस हत्याकांड के बाद सीएसपी संचालकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments