HomeUncategorizedJDU MLA extortion case : जेडीयू विधायक से रंगदारी की मांग, नहीं...

JDU MLA extortion case : जेडीयू विधायक से रंगदारी की मांग, नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

JDU MLA extortion case : अरवल जिले के कुर्था विधानसभा क्षेत्र के जेडीयू विधायक पप्पू वर्मा से रंगदारी की मांग की गई है, जिसके बाद सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है। कुर्था विधानसभा क्षेत्र के जेडीयू विधायक पप्पू वर्मा की माने तो उनसे रंगदारी की मांग की गई और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।

JDU MLA extortion case : जेडीयू विधायक से मांगी गई रंगदारी

फिलहाल इस पूरे मामले में तेलपा थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप एक पूर्व मुखिया समेत तीन लोगों पर लगा है। तीनों आरोपियों पर तेलपा थाना में FIR दर्ज करा दी गई है। कुर्था विधायक की तरफ से दर्ज प्राथमिकी में ये शिकायत की गई है कि आरोपियों ने रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है।

ये भी पढ़ें : Darbhanga violence case : दरभंगा हिंसा मामले में अस्पताल पहुंचकर मंत्री ने जाना पीड़ितों का हाल, कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

JDU MLA extortion case
JDU MLA extortion case

मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की गहनता से छानबीन की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments